चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ न्यू क्लोथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति की 51वीं वार्षिक आमसभा रविवार, 27 सितंबर को संगम मार्ग स्थित दीपक गार्डन में दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। समिति चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया की अध्यक्षता में होने वाली आमसभा में वार्षिक प्रतिवेदन, अंकेक्षित लेखा-जोखा और वार्षिक बजट का अनुमोदन कराया जाएगा। साथ ही स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर बाजार विकास से जुड़े विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।
समिति के मंत्री सोहनलाल तनवानी ने बताया कि आमसभा में प्रस्तावना उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खटोड़ तथा बजट कोषाध्यक्ष सुरेश डांगी प्रस्तुत करेंगे।
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का होगा अभिनंदन-
समिति अध्यक्ष डॉ. सेठिया के अनुसार नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनिल ईनाणी, उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया सहित पार्षदों का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित जिले के सभी विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों और पूर्व विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर समिति की वेबसाइट तथा स्वर्ण जयंती लोगो का विमोचन भी किया जाएगा। समिति के निदेशक प्रकाश पटवारी, कैलाश देवड़ा, राजेश पोखरना, गुलाम सादिक नीलगर सहित अन्य सदस्य आमसभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह जानकारी कार्यालय सचिव रतनलाल बोहरा ने दी।