मोरवन। दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन व अनंत चतुर्दशी के पर्व पर शुक्रवार को मोरवन बांध पर गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए, जिससे विसर्जन स्थल मोरवन बांध भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक पहुंचाया। ढोल-ढमाकों और जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति में नजर आए। क्षेत्र सहित जिले भर से लोग विसर्जन के लिए मोरवन बांध पहुंचे।
गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए बांध से 200 फिर पहले ही बेरीगेट लगा दिए गए ओर वही पूजा स्थल बनाया गया जहां विसर्जन के लिए पहुंचे लोग पूजा अर्चना कर मूर्ति वही रख दी गई प्रशासन व पुलिस द्वारा बड़ी मूर्तियां क्रेन से व छोटू मूर्तियां बोट के द्वारा विसर्जन की गई। सुबह से देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी पुलिस कर्मी विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए और विसर्जन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। गणेशोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आने की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंजते रहे।