नीमच। कनावटी निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र पिता भाव सिंह की शुक्रवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, नरेंद्र ने शराब का सेवन किया था, जिसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नरेंद्र की मौत के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, शनिवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों को लेकर जांच की जा रही है।