BREAKING NEWS
KHABAR : अनंत चतुर्दशी पर कसरावद में निकला भव्य चल.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा पर फायरिंग.. <<     KHABAR : सिंथेटिक दूध बनाने में इस्तेमाल होने.. <<     BIG VIDEO NEWS : किसानों के हक में बड़ा खेल! महीनों से.. <<     KHABAR : 2047 के विकसित भारत की नींव रखेगा आज का युवा,.. <<     BIG VIDEO: मंदसौर के मल्हारगढ़ में बारिश बनी.. <<     VIDEO: माउंट आबू में लायंस क्लब की चार्टर नाइट का.. <<     MP WEATHER : मध्य प्रदेश में मौसम का नया अलर्ट: 16.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से रोशन अजमेरा ने शुरू की.. <<     RAJASTHAN WEATHER UPDATE: खेती पर मौसम की नजर, 16 जिलों में.. <<     VIDEO: गुना में पुलिया के भूमि पूजन पर.. <<     BIG NEWS : 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में पांच महीने.. <<     KHABAR : सरपंच पति नहीं, जनता के चुने सरपंच से हो.. <<     KHABAR : अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा को दी.. <<     NEWS : सेवा सेतु सप्ताह में पात्र लाभार्थियों को.. <<     NEWS : लायंस क्लब की चार्टर नाइट पर नगर पालिका.. <<     NEWS : मुरला में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की.. <<     NEWS : स्पिक मैके के वर्कशॉप डेमोंसट्रेशन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2026, 10:37 am
BIG NEWS : 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में पांच महीने बाद तीसरी गिरफ्तारी, चंदवासा का राहुल राठौड़ धराया, अब खाकी की पूछताछ में खुल सकते हैं ड्रग्स नेटवर्क के कई बड़े राज, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ/शामगढ़। अप्रैल 2026 में टिगरिया बादशाह रोड पर 121 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले में तीसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के चंदवासा निवासी राहुल राठौड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे ड्रग्स के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

121 ग्राम एमडी के साथ पकड़े गए थे दो आरोपी-
पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने टिगरिया बादशाह रोड स्थित टीसीएस चौराहे के पास नाहरगढ़ निवासी शैलेन्द्र चौहान को पकड़ा था। उसके पास से 121 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने इसी मामले में नाहरगढ़ निवासी चेतन राठौर को भी गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस राहुल राठौड़ तक पहुंची। उसे मंदसौर से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया।

खेती-किसानी करता है राहुल-
पुलिस के अनुसार, राहुल राठौड़ खेती-किसानी करता है और 10वीं कक्षा तक पढ़ा है। शामगढ़ थाने में उसके खिलाफ मारपीट और जुआ एक्ट के दो मामले पहले से दर्ज हैं।

एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान राहुल का नाम सामने आया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उससे एमडी ड्रग्स के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE