चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं मंगलवाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बेंजीन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 24 हजार लीटर ज्वलनशील बेंजीन से भरा टैंकर जब्त किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नारायणपुरा टोल के पास हाईवे पर खड़े टैंकर से नली के जरिए बेंजीन निकाल रहे थे। कार्रवाई के दौरान बेंजीन निकालने में इस्तेमाल नलियां, केन, ड्रम और पाइप सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।
टैंकर से बेंजीन निकालते मिले आरोपी-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध ज्वलनशील पदार्थों की चोरी एवं रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। 24 सितंबर को डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर गंगा मैया होटल के पास टैंकरों से बेंजीन चोरी की जा रही है।
सूचना पर डीएसटी टीम मौके पर पहुंची और मंगलवाड़ थाना पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस टीम नारायणपुरा टोल के पास पहुंची तो एक टैंकर खड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति टैंकर के ऊपर प्लास्टिक की नली पकड़े हुए था, जबकि दूसरा व्यक्ति नीचे कैन में बेंजीन भर रहा था। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
हरियाणा और उदयपुर के निवासी हैं आरोपी-
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पिता जोगाराम धाणक (46), निवासी रिठाल, थाना सदर रोहतक, जिला रोहतक, हरियाणा और शंकर पिता लालुराम गाडरी (28), निवासी भींडर, थाना भींडर, जिला उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने टैंकर से बेंजीन निकालने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि बेंजीन से भरा टैंकर हरियाणा की सोनीपत रिफाइनरी से गुजरात की बड़ोदरा रिफाइनरी जा रहा था।
24 हजार लीटर बेंजीन से भरा था टैंकर-
मौके पर टैंकर की जांच की गई। रसद अधिकारी सुमन (ईओ, रसद विभाग चित्तौड़गढ़) की मौजूदगी में की गई जांच में टैंकर में करीब 24 हजार लीटर बेंजीन होना पाया गया। पुलिस ने बेंजीन निकालने में इस्तेमाल नलियां, केन, ड्रम, पाइप सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं।
हाईवे पर ज्वलनशील पदार्थ की चोरी से खतरा-
पुलिस के अनुसार, बेंजीन ज्वलनशील पदार्थ है। जिस स्थान पर बेंजीन निकालने का काम किया जा रहा था, वह उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन हाईवे पर नारायणपुरा टोल के पास स्थित है। हाईवे पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। पुलिस का कहना है कि ऐसे स्थान पर ज्वलनशील पदार्थ निकालने की गतिविधि से आगजनी और जनहानि का खतरा हो सकता था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित घटना को टाला गया। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस ने आमजन से की अपील-
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल