कंजार्डा। राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आरती के साथ हुआ।
इसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों ने निर्धारित समय पर अनुशासनपूर्वक एकस्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक मोतीलाल धाकड़, शंकरलाल व्यास, पप्पू कुमार कोदली, जगदीश धाकड़, अभयकुमार सुथार एवं पुष्पा मालवीय सहित प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने देश के प्रति निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया।