गरोठ/कोटड़ाबुजुर्ग। कोटड़ाबुजुर्ग गांव के वीर सपूत भारतीय सेना के Corps of EME में तकनीकी तोपखाना (Artillery) के रूप में 24 वर्ष 18 दिन तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद आगामी 2 अक्टूबर को सेना से विदाई लेंगे। उनकी लंबी और समर्पित सैन्य सेवा को लेकर पूरे गांव में गर्व का माहौल है।
सेना में सेवाकाल के दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा और सैन्य सेवा में अपना योगदान दिया। 24 वर्ष से अधिक समय तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद 2 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होकर वे अपने गांव लौटेंगे। ग्रामीणों ने उनकी सेवा को गांव के लिए गौरव का विषय बताया है।