BREAKING NEWS
BIG NEWS : खजूरी में भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : अनंत चतुर्दशी व्रत का किया उद्यापन,.. <<     KHABAR : नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार ने.. <<     SHORT : भारत-वेस्टइंडीज T-20 मैच – इंदौर में रिकॉर्ड.. <<     KHABAR : कंजार्डा के सरस्वती शिशु मंदिर में दिखा.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की कनेरा थाना पुलिस की NDPS एक्ट की.. <<     वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प’ बाइक.. <<     BIG NEWS : सोनिपत से बड़ोदरा जा रहा था 24 हजार लीटर.. <<     BIG NEWS : बेगूं पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ दो.. <<     VIDEO: वानर राज की मौत पर 10 दिन का शोक! शाजापुर के.. <<     BIG VIDEO NEWS: आखिर कब खत्म होगा अफीम नीति 2026-27 का.. <<     BIG NEWS : नगरी फंटे पर दर्दनाक हादसा, रात के अंधेरे.. <<     BIG VIDEO UPDATE : MP में मेडिकल शिक्षा का बदलता मॉडल, नीमच.. <<     मुरैना में थाने के सामने बदमाशों का तांडव!.. <<     KHABAR : सीमा से गांव तक पहुंचा राष्ट्रसेवा का.. <<     BIG NEWS : रावण रूण्डी में विकास कार्यों को मिली.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अब गांव से शहर तक आसान सफर! MP में पब्लिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2026, 1:46 pm
BIG NEWS : राजस्थान की कनेरा थाना पुलिस की NDPS एक्ट की धारा 68 F के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से बनाई लाखों की संपत्ति पर शिकंजा, दो मकान फ्रीज, तस्करों में मचा हड़कंप, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कनेरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत करीब 62 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति फ्रीज कराई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आरोपी भीमाराज पिता गोमा बंजारा निवासी रूपाजी की ढाणी, गुंदरेल, थाना कनेरा की संपत्ति के संबंध में की गई।

दो मकानों को किया गया फ्रीज-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेंद्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक निम्बाहेड़ा शिवप्रकाश के सुपरविजन में कनेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना बस्सी, जिला चित्तौड़गढ़ और थाना देवगढ़, जिला राजसमंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। इन मामलों की जांच के दौरान आरोपी द्वारा अर्जित संपत्ति की जानकारी सामने आई।

चारागाह भूमि पर बने मकानों को लेकर कार्रवाई-
जांच में आरोपी की संपत्ति के रूप में ग्राम गुंदरेल में चारागाह भूमि पर कब्जा कर बनाए गए दो मकानों को चिन्हित किया गया। इस संपत्ति के संबंध में सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, SAFEM(FOP)A एवं NDPS Act, नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया।

सक्षम प्राधिकारी द्वारा सुनवाई के बाद संपत्ति को फ्रीज करने का स्थायी अनुमोदन आदेश जारी किया गया। आदेश की पालना में संबंधित दोनों मकानों को फ्रीज किया गया। पुलिस के अनुसार, फ्रीज की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 62 लाख रुपए है।

पुलिस टीम-
कार्रवाई में कनेरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह, कांस्टेबल रणजीत, सुरेश और रामनिवास की भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE