मंदसौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) राम सनेही मिश्रा और एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने की।
एनडीपीएस के मामले में चल रहे थे फरार-
पुलिस के अनुसार, शामगढ़ थाने के अपराध क्रमांक 124/26 में धारा 8/15/26 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। मामले में ग्राम आमली निवासी भारत सिंह पिता कालू सिंह (32) और बनवारी पिता मुकेश व्यास (23) घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा एक-एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
शामगढ़ पुलिस ने 22 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान-
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक ओमप्रकाश राठौर, आरक्षक प्रेम कुमार, मोकम सिंह, धर्मेश बैरागी, विशाल चौहान एवं राहुल पांचाल की भूमिका रही।