BREAKING NEWS
BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2026, 6:41 pm
BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74 फरियादियों ने रखी अपनी समस्याएं, सीएम हेल्पलाइन की कई शिकायतों का हुआ संतुष्टिपूर्वक निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान आवेदकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें एसपी राजेश व्यास के समक्ष प्रस्तुत कीं। एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की 17 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण-
सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 17 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। निराकरण के बाद संबंधित शिकायतों को बंद करवाया गया।

74 आवेदकों ने रखीं अपनी समस्याएं-
जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान करीब 74 आवेदक एसपी के समक्ष पहुंचे और अपनी समस्याएं बताईं। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक दिव्या चंद्रवंशी, प्रभारी रीडर टू पुलिस अधीक्षक, प्रभारी शिकायत शाखा, प्रभारी साइबर सेल सहित फरियादी एवं आवेदक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE