जीरन। नगर परिषद जीरन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारी के मौजूद नहीं रहने से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायतों और समस्याओं के निराकरण की उम्मीद लेकर लोग नगर परिषद पहुंचे, लेकिन जनसुनवाई के दौरान कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला।
समाचार लिखे जाने तक जनसुनवाई में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा था। ऐसे में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को निराश होकर इंतजार करना पड़ा। लोगों ने जनसुनवाई जैसी व्यवस्था में अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई।