नीमच। पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते 23 सितंबर 2026, बुधवार को 11 केवी रेलवे फीडर का विद्युत प्रदाय सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान फीडर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक यंत्री (शहर) के अनुसार, रेलवे फीडर बंद रहने से ऑफिसर कॉलोनी, किलेश्वर ग्रिड के सामने, कुमारिया विरान, किलेश्वर गेट से रेलवे स्टेशन तक, राज पैलेस तथा कृषि उपज मंडी के आंशिक क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा।
विभाग के अनुसार आवश्यकतानुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने की अवधि में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है। उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही कर लेने की अपील की गई है।