मंदसौर। जल झूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पावन अवसर पर सोमवार को मंदसौर स्थित खाटू श्याम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने मंदिर पहुंचकर भगवान खाटू श्याम के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर भगवान खाटू श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दिनभर ‘जय श्री श्याम’ के जयकारे गूंजते रहे और भक्तिमय माहौल बना रहा।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि जल झूलनी एकादशी पर भगवान को जल विहार कराने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान के जल विहार का विशेष महत्व माना जाता है।