गरोठ। कोटड़ाबुजुर्ग में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस के अवसर पर भगवान का बेवाण धूमधाम से निकाला गया। ढोल-डीजे की धुन और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
बेवाण मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा कल्पवृक्ष होते हुए नदी तट पर पहुंची। यहां भगवान को स्नान कराया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया।
कोटड़ाबुजुर्ग के पूर्व सरपंच राजेश पिता बापूलाल खैर की ओर से केले की महाप्रसादी का आयोजन किया गया। वहीं, दो जेसीबी मशीनों से भगवान के बेवाण पर पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।