नीमच। श्री एस.आर. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नीमच में सघन जागरूक अभियान के अंतर्गत एड्स एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पलाश माने ने विद्यार्थियों को एड्स से बचाव, संक्रमण के कारणों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव और नशामुक्त जीवन के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।
सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और एड्स के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन धर्मेश तिवारी, एडमिन मोहनलाल शर्मा, प्राचार्य डॉ. चेतना त्रिपाठी, कार्यक्रम समन्वयक गौरव माली एवं जितेंद्र कटारिया सहित कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में दीपक नागदा ने मुख्य वक्ता एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एड्स के प्रति जागरूकता, नशे के दुष्प्रभावों की समझ तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।