मनासा। शुक्रवार दोपहर ग्राम पंचायत खजूरी की नई आबादी में मुख्य सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक सवार दो व्यक्ति की डीजे गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार कैलाश चंद्र गेहलोत, निवासी आंतरी माताजी की मौके पर मौत हो गई वही एक भक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वही हादसे के बाद डीजे चालक मौके से फरार हो गया जिसे देवरी खवासा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर रुकवाया और चालक और उसके साथी को पकड़ लिया ।ग्रामीणों की मदद से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और घायल एवं मृतक को शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट जुट गई है।वही पुलिस ने डीजे चालक ओर साथी को हिरासत में लिया है।