BREAKING NEWS
KHABAR : 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव रोकने.. <<     आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी और आजाद समाज.. <<     VIDEO: तिरला धाम में आस्था का सैलाब! गणेश उत्सव के.. <<     BIG NEWS : सुबह घर से निकली 22 साल की तनिष्का, कुछ.. <<     मंदसौर में CSC संचालकों की कार्यशाला, सरकारी.. <<     KHABAR : सतीपुरा में गणेश उत्सव के अंतिम दिन भव्य.. <<     KHABAR : सेवा सेतु शिविर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा, 100.. <<     KHABAR : गणेश विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं से.. <<     BIG NEWS : एक दिन, दो हमले और सहमे अभिभावक, नीमच जिले.. <<     KHABAR : मैं नहीं, आप के संकल्प से गूंजा रामपुरा.. <<     VIDEO: मंदसौर में चोरों का आतंक! नवकार सिल्वर.. <<     KHABAR : आबकारी विभाग के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर,.. <<     BIG NEWS : 1500 किलोमीटर का सफर, तीन राज्यों की सीमा.. <<     BIG NEWS : मुरैना में पुलिस के सामने दबंगों का.. <<     KHABAR : 32वीं भागवत में कृष्ण बने दूल्हा, रुक्मिणी.. <<     KHABAR : इंसानियत और आस्था की अनूठी मिसाल, शाजापुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2026, 10:48 am
KHABAR : सतीपुरा में गणेश उत्सव के अंतिम दिन भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी, सतीपुरा सहित आसपास के ग्रामीणों का रहा विशेष सहयोग, युवाओं ने सेवा भावना से संभाली व्यवस्थाएं, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। भगवानपुरा क्षेत्र के ग्राम सतीपुरा में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर काल भैरव मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सतीपुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर चले आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। पंगत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करते नजर आए, वहीं आयोजन समिति के सदस्य भोजन तैयार करने और परोसने की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, दाल, चावल सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए।

ग्रामीणों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन-
महाकाल ग्रुप के सुरेश अजनारे, कमलेश गुप्ता, राजेश बड़ोले, दिनेश भूरिया, पवन चौहान एवं राजाराम बड़ोले ने बताया कि भंडारे के आयोजन में सतीपुरा सहित आसपास के ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। ग्रामीणों और युवाओं ने मिलकर भोजन तैयार करने, श्रद्धालुओं को प्रसादी परोसने तथा अन्य व्यवस्थाओं में सेवाएं दीं।

उन्होंने बताया कि गणेश पूजन एवं भंडारे का आयोजन पिछले 10 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। हर वर्ष गणेश उत्सव के अंतिम दिन आयोजित होने वाले इस भंडारे में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

युवाओं ने सेवा भावना से संभाली व्यवस्था-
भंडारे के दौरान महाकाल ग्रुप के सदस्यों और युवाओं ने सेवा भावना के साथ श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। पंगत में बैठे लोगों को व्यवस्थित तरीके से प्रसादी वितरित की गई। श्रद्धालुओं के बैठने से लेकर भोजन परोसने तक की व्यवस्थाएं ग्रामीणों और युवाओं ने संभाली।

इस अवसर पर गुरनाम भाटिया, असम बड़ोले, जीतेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। गणेश उत्सव के अंतिम दिन आयोजित भंडारे से गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE