BREAKING NEWS
KHABAR : 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव रोकने.. <<     आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी और आजाद समाज.. <<     VIDEO: तिरला धाम में आस्था का सैलाब! गणेश उत्सव के.. <<     BIG NEWS : सुबह घर से निकली 22 साल की तनिष्का, कुछ.. <<     मंदसौर में CSC संचालकों की कार्यशाला, सरकारी.. <<     KHABAR : सतीपुरा में गणेश उत्सव के अंतिम दिन भव्य.. <<     KHABAR : सेवा सेतु शिविर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा, 100.. <<     KHABAR : गणेश विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं से.. <<     BIG NEWS : एक दिन, दो हमले और सहमे अभिभावक, नीमच जिले.. <<     KHABAR : मैं नहीं, आप के संकल्प से गूंजा रामपुरा.. <<     VIDEO: मंदसौर में चोरों का आतंक! नवकार सिल्वर.. <<     KHABAR : आबकारी विभाग के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर,.. <<     BIG NEWS : 1500 किलोमीटर का सफर, तीन राज्यों की सीमा.. <<     BIG NEWS : मुरैना में पुलिस के सामने दबंगों का.. <<     KHABAR : 32वीं भागवत में कृष्ण बने दूल्हा, रुक्मिणी.. <<     KHABAR : इंसानियत और आस्था की अनूठी मिसाल, शाजापुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2026, 10:43 am
KHABAR : सेवा सेतु शिविर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा, 100 उपभोक्ताओं ने लिया भाग, प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की दी जानकारी, रूफटॉप सोलर के लाभ और ऋण सुविधा से कराया अवगत, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। सेवा सेतु पर्व के अंतर्गत बुधवार, 24 सितंबर को तहसील जीरन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का प्रचार-प्रसार कर पात्र उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ना, रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना के लिए प्रेरित करना और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना रहा।

शिविर में जीरन क्षेत्र के करीब 100 उपभोक्ताओं ने भाग लिया। अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने से होने वाले लाभ, आवेदन प्रक्रिया और योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, अधीक्षण अभियंता रविकांत रंजन, कार्यपालन अभियंता महीप सोनी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सीतांशु शेखर, डीसी प्रभारी राहुल वर्मा सहित विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बैंक प्रतिनिधियों ने बताई ऋण सुविधा-
शिविर में भारतीय स्टेट बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों ने रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना के लिए उपलब्ध ऋण सुविधा, बैंकिंग प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई।

अधिकृत वेंडर्स ने दी तकनीकी जानकारी-
मेसर्स मां त्रिपुरा, मेसर्स शुभम सोलर एवं मेसर्स एच.के. इंटरप्राइजेस के अधिकृत वेंडर्स ने भी शिविर में सहभागिता की। उन्होंने उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना, कार्यप्रणाली, योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा सेतु पर्व-
अधिकारियों ने बताया कि सेवा सेतु पर्व 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य अधिकाधिक उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से जोड़ना और घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

अधिकारियों के अनुसार, रूफटॉप सोलर के माध्यम से उपभोक्ता स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ बिजली की खपत में बचत की दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं। शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके क्षेत्र में ही योजना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE