पोलायकलां। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर नगर के श्रीराम मांगलिक भवन में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर अनंत चतुर्दशी व्रत का विधि-विधान से उद्यापन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान अनंत की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा की तथा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की प्रार्थना की। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर मनोज व्यास, विकास मंडलोई, सोहन तिलावदिया, राधेश्याम, जगदीश, सालिगराम, केशर सिंह एवं कमल शंकर सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भगवान अनंत का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।