BREAKING NEWS
EXCLUSIVE: #नई_अफीम_नीति में किसान चाहता है 97 के कटे.. <<     KHABAR : पांच नाबालिग सहेलियां घर से बिना बताए.. <<     KHABAR : नही मिली आंदोलन की अनुमति, भीम आर्मी ने.. <<     KHABAR : 5 महीने में 43 बैगा बच्चों की मौत का दावा,.. <<     BIG NEWS : जीरन में दो दिवसीय दशहरा उत्सव, लाफ्टर शो.. <<     BIG NEWS : कच्चे रास्ते से नशे की खेप लेकर जा रहा था.. <<     BIG NEWS : 8 महीने से खाली था एमपी बीजेपी का संगठन.. <<     SHORT : नीमच मंडी में लहसुन की बंपर आवक, 10 हजार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : एमपी के शिक्षकों की 15-20 हजार तक बढ़ेगी.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न.. <<     KHABAR : इलेक्शन कमीशन विवाद, 28 सितंबर को एमपी.. <<     BIG VIDEO : गरमा-गर्मी में युवती को मारा थप्पड़, अब हो.. <<     KHABAR : महाकाल परिसर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर.. <<     KHABAR : सेगांव में दो समाजों की धर्मशाला का.. <<     KHABAR : स्कूल बस-बाइक की जोरदार भिड़ंत, 48 वर्षीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2026, 4:46 pm
BIG NEWS : कच्चे रास्ते से नशे की खेप लेकर जा रहा था युवक, जब पड़ी खाकी की नजर तो आरोपी ने उठाया ये कदम, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहा था आरिफ अजमेरी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। दलोदा थाना पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया, जिनकी कुल कीमत करीब 4.03 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उससे मादक पदार्थों के स्रोत और सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कच्चे रास्ते से जा रहा था आरोपी-
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक क्रमांक एमपी 14 एमटी 2956 से स्मैक और डोडाचूरा लेकर भावगढ़-दलोदा रोड पर ग्राम एलची के कच्चे रास्ते से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद बताए गए हुलिए का व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में स्मैक और डोडाचूरा मिला-
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरिफ पिता इशाक अजमेरी (35) निवासी ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, मंदसौर बताया। पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने स्मैक की कीमत करीब 4 लाख रुपए और डोडाचूरा की कीमत करीब 3 हजार रुपए बताई है।

बाइक और मोबाइल भी जब्त-
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 70 हजार रुपए कीमत की हीरो स्प्लेंडर बाइक और करीब 15 हजार रुपए कीमत का ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ-
थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उससे स्मैक और डोडाचूरा कहां से आया तथा इसकी सप्लाई किसे की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE