मंदसौर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘नमो सेवा’ एवं ‘अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसेवा से जुड़ी कहानियों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।
मंदसौर शहर में रानी लक्ष्मीबाई चौराहा और घंटाघर चौराहा सहित पिपलियामंडी के गांधी चौक स्थित मंडी परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इससे पहले बुधवार को भी जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। देर शाम ग्राम भालोट में भी कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जनसेवा और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और दर्शकों ने कार्यक्रम की सराहना की।
ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनसेवा से जुड़ी अनकही कहानियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विक्रम सिंह आंजना, भेरूलाल सेन, रामप्रसाद शर्मा, मानसिंह आंजना, जसवंत सिंह आंजना, शांतिलाल गुर्जर, हरि बल्लभ शर्मा, दशरथ सिंह आंजना, रामलाल चौहान, भवनलाल चौहान, भेरूलाल चौहान, राधेश्याम सूर्यवंशी, प्रकाश सेन, मंगल प्रजापत, मुकेश प्रजापत, भगतराम प्रजापत, अंबालाल सूर्यवंशी, रमेश सूर्यवंशी, भेरूलाल परिहार, विजय सिंह आंजना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।