नीमच। नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और पहल की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 1 स्थित रावण रूण्डी की विभिन्न गलियों में आश्रय निधि, सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इन विकास कार्यों पर करीब 76 लाख 90 हजार रुपए की लागत आएगी।
भूमि पूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार, पवन पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं वार्ड पार्षद राकेश कीलोरिया द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय रहवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं नाली निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए कार्य शुरू किए जाने की जानकारी दी गई।
विकास कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही नाली निर्माण से जल निकासी की व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित संबंधित जनप्रतिनिधि, नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय रहवासी मौजूद रहे।