खरदोनकलां। कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरदोनकलां में गणेश उत्सव की धूम के बीच तिलक गणेश उत्सव समिति खरदोनकलां द्वारा तेरस के पावन अवसर पर गणपति बप्पा एवं की भव्य आरती का आयोजन किया गया।
समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी गणेश पंडाल में भगवान श्री गणेश बब्बा की विशेष आरती रखी गई। शाम होते ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच ’गणपति बप्पा मोरया ’ के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने गणपति बप्पा की आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
तिलक गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।