BREAKING NEWS
VIDEO: वानर राज की मौत पर 10 दिन का शोक! शाजापुर के.. <<     BIG VIDEO NEWS: आखिर कब खत्म होगा अफीम नीति 2026-27 का.. <<     BIG NEWS : नगरी फंटे पर दर्दनाक हादसा, रात के अंधेरे.. <<     BIG VIDEO UPDATE : MP में मेडिकल शिक्षा का बदलता मॉडल, नीमच.. <<     मुरैना में थाने के सामने बदमाशों का तांडव!.. <<     KHABAR : सीमा से गांव तक पहुंचा राष्ट्रसेवा का.. <<     BIG NEWS : रावण रूण्डी में विकास कार्यों को मिली.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अब गांव से शहर तक आसान सफर! MP में पब्लिक.. <<     KHABAR : तिलक गणेश उत्सव समिति खरदोनकलां द्वारा.. <<     video: दतिया में BJP का शक्ति प्रदर्शन! नवनियुक्त.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा-निमाड़ की हरियाली पर संकट!.. <<     #BIG NEWS: रामपुरा में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध.. <<     #NEWS UPDATE: रावण रूण्डी में बदलेगी गलियों की.. <<     BIG VIDEO : जीवन सिंह शेरपुर को धमकी! पलटवार के बाद.. <<     BIG NEWS : टूटा कांच, रस्सी से बंधा गेट और बंद एसी..... <<     BIG NEWS : एमपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए.. <<     KHABAR : वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प बाइक यात्रा,.. <<     REPORT : मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2026, 11:53 am
BIG NEWS : एमपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जनवरी 2027 से प्रमोशन का दूसरा चरण, रिटायरमेंट के करीब कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में जनवरी 2027 से सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन (Promotion) का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री व राज्य शासन के निर्देशों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने पदोन्नति की इस प्रक्रिया को तेजी से अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।


रिटायरमेंट के करीब पहुँच चुके कर्मचारियों को प्राथमिकता 
सरकार का मुख्य फोकस उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर है, जिनके सेवाकाल और रिटायरमेंट में अब केवल एक से दो साल का समय ही शेष बचा है। राज्य शासन की मंशा है कि कानूनी विवादों या प्रक्रियात्मक देरी के कारण कोई भी योग्य कर्मचारी बिना पदोन्नति पाए और अपने हक के पद से वंचित होकर रिटायर न हो। इसके लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।


2016 से लंबित था प्रमोशन 
गौरतलब है कि वर्ष 2016 से चले आ रहे कानूनी विवाद और पदोन्नति में आरक्षण के पेंच के कारण मध्य प्रदेश में वर्षों से प्रमोशन की प्रक्रिया ठप पड़ी हुई थी। साल 2026 में सरकार द्वारा पहले चरण की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद अब दूसरे चरण का रास्ता भी पूरी तरह से साफ हो गया है।


इन पदों पर मिलेंगे प्रमोशन के मौके 
ग्रेड-दो (Grade-2) से ग्रेड-वन (Grade-1) में प्रमोशन
ग्रेड-वन (Grade-1) से सेक्शन ऑफिसर (Section Officer) के पद पर पदोन्नति
सेक्शन ऑफिसर (Section Officer) से अपर सचिव (Additional Secretary) के पद पर प्रमोशन
अपर सचिव से डिप्टी सचिव (Deputy Secretary) के महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE