खरगोन। जिले के कसरावद अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर सकल हिंदू समाज संगठन कसरावद के तत्वावधान में कसरावद के राजा का भव्य चल समारोह निकाला गया। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन को लेकर नगर में विशेष तैयारियां की गई थीं चल समारोह में 15 से अधिक आकर्षक एवं रंगारंग झांकियां शामिल हुईं। निमाड़ के महापर्व गणगौर माता की भव्य झांकी, बाहुबली बजरंगबली, कृष्ण की बाल लीलाएं, कार्टून शो, मोटू-पतलू सहित विभिन्न धार्मिक एवं मनोरंजक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। घोड़ों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं उज्जैन की प्रसिद्ध कड़ा बिन तोप और बड़नगर के सुप्रसिद्ध बैंड-बाजों ने समारोह में विशेष रंग भर दिया। वहीं डीजे, ढोल-नगाड़ों और ताशों की गूंज पर श्रद्धालु भक्ति और उल्लास में झूमते नजर आए।समारोह के दौरान विजय स्तंभ पर कसरावद के राजा की गुलाब के फूलों से भव्य पुष्पवर्षा की गई। इसके साथ ही आयोजित भव्य फायर शो ने दर्शकों का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। नगर में जगह-जगह स्वागत मंच लगाए। नगर परिषद सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने भी आयोजन में सहभागिता की।