BREAKING NEWS
KHABAR : महिला की मौत पर हंगामा, शव रखकर चक्काजाम,.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 100 से.. <<     KHABAR : इछावर में 82.76 करोड़ से बनेंगी 36 ग्रामीण.. <<     KHABAR : संजा लोककला को दीवार पर उकेर बालिकाओं ने.. <<     REPORT : गांधीसागर बैकवाटर में रेत कारोबारियों की.. <<     BIG VIDEO REPORT : नीमच का बहुचर्चित सुपारी किलिंग केस,.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा के बड़े जखीरे पर कुकड़ेश्वर पुलिस.. <<     KHABAR : ग्वालियर किले में पर्यटन दिवस पर चला.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मऊखेड़ा गांव और रात का काला.. <<     KHABAR : अन्नपूर्णा चिकित्सालय में निशुल्क दंत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बेटे के गायब होने से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : अनंत चतुर्दशी पर कसरावद में निकला भव्य चल.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा पर फायरिंग.. <<     KHABAR : सिंथेटिक दूध बनाने में इस्तेमाल होने.. <<     BIG VIDEO NEWS : किसानों के हक में बड़ा खेल! महीनों से.. <<     KHABAR : 2047 के विकसित भारत की नींव रखेगा आज का युवा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2026, 1:05 pm
KHABAR : ग्वालियर किले में पर्यटन दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, नगर निगम संग सामाजिक संस्थाओं और लोगों ने की सफाई, गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को ग्वालियर के ऐतिहासिक किला परिसर में नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें शहरवासियों के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने किले के अलग-अलग हिस्सों में सफाई कर कचरा एकत्र किया और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

शहर और पर्यटन स्थलों की छवि से जुड़ी है स्वच्छता
अभियान के दौरान लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की सफाई सीधे तौर पर शहर की छवि से जुड़ी है। यदि पर्यटन स्थल साफ-सुथरे रहेंगे तो बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच ग्वालियर की अच्छी छवि बनेगी और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

स्वच्छता के साथ पौधरोपण पर भी जोर
अभियान के दौरान सफाई के साथ पौधरोपण पर भी जोर दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वर्तमान मौसम पौधों के विकास के लिए अनुकूल है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इससे शहर में हरियाली बढ़ेगी और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण व शुद्ध हवा मिल सकेगी।

गीला-सूखा कचरा अलग रखने की सलाह
कार्यक्रम में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की सलाह दी गई। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग कम करने और बाजार जाते समय कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। लोगों से कहा गया कि घरों से निकलने वाले सब्जी-भाजी के कचरे और प्लास्टिक वेस्ट को अलग रखने की आदत डालें, जिससे कचरे के बड़े ढेर न बनें।

शहर को साफ रखना सिर्फ निगम का काम नहीं
अभियान में शामिल बाइक राइडर शबनम ने कहा कि शहर को साफ रखना सिर्फ नगर निगम का काम नहीं है। निगम कर्मचारी सुबह से रात तक सफाई में जुटे रहते हैं, जबकि कचरा हम लोग फैलाते हैं। उन्होंने अपील की कि लोग कहीं भी जाएं, कचरा सड़क पर फेंकने के बजाय निर्धारित डस्टबिन में ही डालें और सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE