बड़वानी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय राष्ट्रीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई कार्यक्रम में खरगोन-बड़वानी सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने अध्यक्षता की। जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति पटेल भी मौजूद रहीं प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यार्थियों ने 2047 का विकसित भारत, आधुनिक कृषि, स्किल डेवलपमेंट, मेक इन इंडिया और स्वच्छता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने चित्रों के जरिए भी विकसित भारत और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वर्ष 2047 में आज के विद्यार्थी लगभग 35 वर्ष के युवा होंगे और विकसित भारत का सपना पूरा करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी इसी युवा पीढ़ी की होगी।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने विद्यार्थियों से अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर नजर रखने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के चार वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।