मंदसौर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ विषय पर शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। नाटकों के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं से हुए सकारात्मक बदलावों एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
विकासखंड गरोठ के अंतर्गत मेलखेड़ा, खड़ावदा, बोलिया एवं भानपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ से जुड़े विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।