मनासा। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार, 27 सितंबर को चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली ग्रिड में मरम्मत एवं रिनोवेशन कार्य के चलते विद्युत विभाग द्वारा परमिट लिया गया है। इस दौरान मनासा शहर सहित ग्रिड से जुड़े गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री के अनुसार बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखी जाएगी। रिनोवेशन कार्य की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में कुछ बदलाव भी हो सकता है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बंद रहने से पहले पानी भरने सहित बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य सुबह 11 बजे से पहले निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी से बचा जा सके।