गरोठ। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश एवं एसडीएम राहुल चौहान के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने गरोठ में खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई-मिष्ठान, नमकीन दुकानों एवं ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान दाई जी ढाबे पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर टीम ने ढाबे का संचालन बंद कराया। अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन, नायब तहसीलदार जिनेंद्र निगम एवं नायब तहसीलदार रघुनाथ मचार मौजूद रहे।