नीमच। दशलक्षण पर्युषण महापर्व के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल जिनागम ग्रुप द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार रात ‘अक्षय निधि’ धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया। धार्मिक खेल के इस आयोजन में ज्ञान, मनोरंजन और धर्म का अनूठा संगम देखने को मिला।
नए अंदाज में आयोजित धार्मिक तंबोला में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं स्कीम प्रदान की गई। प्रथम मोक्ष पुरस्कार शशि विनायका, द्वितीय मोक्ष पुरस्कार आरजू कासलीवाल तथा तृतीय मोक्ष पुरस्कार रेखा सरावगी एवं हर्षित विनायका ने प्राप्त किया।
विभिन्न स्कीम पुरस्कारों के विजेताओं में मीनू कासलीवाल, दिलीप विनायका, ऋतु कासलीवाल, मोनिका विनायका, सोनाली सरावगी और प्रदीप शाह शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक प्रियंका बज एवं अरुणा विनायका का विशेष योगदान रहा। पुरस्कारों के प्रायोजक जगदीशचंद्र एवं पंकज (सिंहल) जैन परिवार रहे।
जिनागम ग्रुप के अध्यक्ष मनोज विनायका एवं सचिव अमन विनायका ने आयोजन की सफलता पर सभी समाजजनों, सहयोगकर्ताओं, प्रायोजकों और विजेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिनागम परिवार द्वारा धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में धर्म के साथ आपसी प्रेम, एकता और आनंद का वातावरण बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन उत्साहपूर्ण और यादगार बना।