चित्तौड़गढ़। महान फिल्म पार्श्व गायक स्व. महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आईपीएस मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से पुराने मधुर फिल्मी गीतों से सजी शाम का आयोजन शनिवार, 26 सितंबर को शाम 7 बजे से नई पुलिया स्थित श्रीनाथ गार्डन में किया जाएगा।
संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान के करीब 16 कलाकार स्व. महेंद्र कपूर सहित अन्य प्रसिद्ध फिल्म गायकों के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के लिए उच्च गुणवत्ता वाले साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
मलकानी के अनुसार कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के साथ नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति अनिल इनाणी और उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया के भी शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।