BREAKING NEWS
KHABAR : ग्वालियर किले में पर्यटन दिवस पर चला.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मऊखेड़ा गांव और रात का काला.. <<     KHABAR : अन्नपूर्णा चिकित्सालय में निशुल्क दंत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बेटे के गायब होने से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : अनंत चतुर्दशी पर कसरावद में निकला भव्य चल.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा पर फायरिंग.. <<     KHABAR : सिंथेटिक दूध बनाने में इस्तेमाल होने.. <<     BIG VIDEO NEWS : किसानों के हक में बड़ा खेल! महीनों से.. <<     KHABAR : 2047 के विकसित भारत की नींव रखेगा आज का युवा,.. <<     BIG VIDEO: मंदसौर के मल्हारगढ़ में बारिश बनी.. <<     VIDEO: माउंट आबू में लायंस क्लब की चार्टर नाइट का.. <<     MP WEATHER : मध्य प्रदेश में मौसम का नया अलर्ट: 16.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से रोशन अजमेरा ने शुरू की.. <<     RAJASTHAN WEATHER UPDATE: खेती पर मौसम की नजर, 16 जिलों में.. <<     VIDEO: गुना में पुलिया के भूमि पूजन पर.. <<     BIG NEWS : 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में पांच महीने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2026, 5:58 pm
BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की 1.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, बिजयपुर पुलिस की कार्रवाई, 11 भूखंडों सहित ब्रेजा कार और बाइक को किया फ्रीज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजयपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर रतनलाल जाट की करीब 1.5 करोड़ रुपए बाजार मूल्य की संपत्ति फ्रीज की है। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, उदपुरा थाना बिजयपुर निवासी रतनलाल जाट के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं। जांच के दौरान पुलिस ने उसके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जानकारी जुटाई। इसके बाद संपत्ति फ्रीज करने के लिए सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, SAFEMA (FOP)A एवं NDPS Act, नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया।

11 आराजीयात, ब्रेजा कार और बाइक फ्रीज-
पुलिस के अनुसार, उदपुरा पटवार हल्का क्षेत्र की आराजी संख्या 85, 86, 87, 99, 100, 101, 102, 103, 104, 105 एवं 106 सहित कुल 11 आराजीयात को कार्रवाई में शामिल किया गया। इसके अलावा मारुति सुजुकी ब्रेजा CNG कार क्रमांक RJ 09 CE 0124 तथा हीरो पैशन 130 मोटरसाइकिल क्रमांक RJ 09 WS 6423 को भी फ्रीज किया गया।

मामले में सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, SAFEMA (FOP)A एवं NDPS Act, नई दिल्ली द्वारा सुनवाई के बाद उक्त संपत्तियों को फ्रीज करने का स्थायी अनुमोदन आदेश जारी किया गया। इसके बाद बिजयपुर पुलिस ने आदेश के अनुसार संपत्तियों और वाहनों को फ्रीज किया। पुलिस के मुताबिक इनकी कुल बाजार कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए है।

पहले भी 2 करोड़ की संपत्ति की थी फ्रीज-
बिजयपुर पुलिस के अनुसार, इससे पहले हिस्ट्रीशीटर उदयलाल गुर्जर की एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत करीब 2 करोड़ रुपए बाजार मूल्य की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर-
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचना दें।

पुलिस टीम-
कार्रवाई में बिजयपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामलाल, सहायक उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शंकर सिंह, कांस्टेबल रणजीत सिंह, महिला कांस्टेबल वंदना तथा कांस्टेबल अमीनचंद शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE