BREAKING NEWS
VIDEO: अंतिम संस्कार के बीच आया धमकी भरा फोन, मचा.. <<     KHABAR : शिक्षक सहकारी साख संस्था की वार्षिक.. <<     BIG REPORT : खेत की घनी झाड़ियों में फंसा 8 फीट का.. <<     VIDEO: भोपाल में 28 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा.. <<     HEADLINES : मध्य प्रदेश की 8 बड़ी खबरें: एक्सप्रेसवे.. <<     BIG NEWS : थाईलैंड के बैंकॉक में नीमच के अरबाज़ खान.. <<     KHABAR : उज्जैन में चलने हैं बड़े हथौड़े, इसलिए सीएम.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय के सामने ग्रामीणों का.. <<     SHORT : अरबाज़ खान ने बैंकॉक में जीता GOLD! एशियन.. <<     BIG NEWS : श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल था.. <<     #मध्यप्रदेश में #नगरीय निकाय #चुनाव से पहले.. <<     NEWS : माउंट आबू की डॉ. बीके बिन्नी सरीन को.. <<     KHABAR : गांधी भवन में सेवादल ने किया ध्वजारोहण,.. <<     NEWS : माउंट आबू में नक्की झील की सफाई का अभियान.. <<     NEWS : विश्व पर्यटन दिवस पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     गुना में महिला की मौत पर बवाल, शव रखकर परिजनों.. <<     NEWS : जेके सीमेंट वर्क्स में आस्था, उल्लास और.. <<     KHABAR : डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2026, 4:07 pm
BIG NEWS : श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल था युवक, तभी अचानक बजी फोन की घंटी, फिर जैसे ही मिली जान से मारने की धमकी, आक्रोशित होकर थाने पहुंचे 50 लोग, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गिरदोड़ा में अंतिम संस्कार के दौरान एक व्यक्ति को फोन पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह चौहान का आरोप है कि रविवार दोपहर उसे एक व्यक्ति ने फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने खुद को आदिनाथ वेयरहाउस का कर्मचारी बताते हुए सेठ के कहने पर फोन करने की बात कही।

शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने जितेंद्र सिंह को गिरदोड़ा चौराहे पर आने की चुनौती भी दी। जिस समय फोन आया, उस दौरान जितेंद्र सिंह श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल था। फोन पर हुई बातचीत वहां मौजूद लोगों ने भी सुनी।

घटना के बाद आक्रोशित करीब 50 लोग थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पूर्व सरपंच सतीश यादव ने कहा कि गिरदोड़ा में सामाजिक सौहार्द कायम है। ऐसे में पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। शिकायतकर्ता ने भविष्य में स्वयं या परिजनों के साथ किसी घटना की स्थिति में संबंधित लोगों को जिम्मेदार ठहराए जाने की बात भी शिकायत में कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE