नीमच। श्रीमती कांता बाई कांठेड़ का देवलोक गमन हो गया। वे समरथमल कांठेड़ की भाभी, सुशील, अजय एवं दीपक की बड़ी मम्मी, संजय की माताजी तथा नमन (नाकोड़ा), आर्यन, आरव और अनय की दादी थीं।
उनकी अंतिम यात्रा आज 27 सितंबर 2026, रविवार को शाम 4 बजे उनके निज निवास 461, हुडको कॉलोनी, नीमच से शव वाहन द्वारा रोडवेज बस स्टैंड रोड स्थित मुक्ति धाम के लिए रवाना होगी।
परिवार ने इस दुख की घड़ी में परिचितों एवं शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।
शोकाकुल- बसंत कुमार एवं समरथमल कांठेड़, नीमच
जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।