रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार दोपहर सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चेतन्य कश्यप के निवास पहुंचे। उन्होंने मंत्री की दिवंगत मां तेजकुंवर बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री स्टेशन रोड स्थित विशाजी मेंशन पहुंचे। यहां उन्होंने तेजकुंवर बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सीएम के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
संघर्षों के बीच दी शिक्षा और संस्काररू मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने कहा, ष्माननीय चेतन कश्यप जी जब मात्र 5 वर्ष के थे, तब उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। ऐसी विकट परिस्थिति में भी मां ने उन्हें शिक्षा-दीक्षा दी और सुयोग्य संस्कारों से सिंचित किया। परमात्मा की कृपा रही कि उनके जीवनकाल में ही उनका पूरा परिवार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा और समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहा।ष्
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल कश्यप परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।