नीमच। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर 13 अक्टूबर को मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सरदार पटेल इंस्टीट्यूट, नीमच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन, जोखिम न्यूनीकरण और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक दशरथ पाटीदार ने की। इस अवसर पर भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों पर अपने विचार एवं जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी प्रवेश जैन ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन जिला युवा अधिकारी प्रवेश जैन के दिशा-निर्देशानुसार हुआ। आयोजन के माध्यम से युवाओं को आपदाओं के प्रति सजग रहने और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।