चित्तौड़गढ़। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क यात्रा से लौटने के बाद पहली बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर सांसद सी.पी. जोशी का विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक आक्या ने सांसद जोशी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।