BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2026, 5:36 pm
KHABAR : ऐसा भी क्या काम जो जमीर बेचकर करना पड़े, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी को लेकर सज्जन सिंह वर्मा की दो टूक, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश में इन दिनों अवैध नशे के कारोबार और कानून-व्यवस्था को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में इंदौर की विधानसभा-1 में अवैध नशा तस्करी और नशेड़ियों के आतंक के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए शिकायती आवेदनों पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। सज्जन वर्मा ने अपने राजनीतिक मित्र और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी को नसीहत देते हुए कहा है कि वे सरकार से इस्तीफा देकर उनके साथ आ जाएं, ताकि दोनों मिलकर जनता की लड़ाई सड़क पर लड़ सकें।


सत्यनारायण सत्तन को बताया गुरु, कहा- जीभ पर सरस्वती विराजमान
हाल ही में विधानसभा-1 के भाजपा नेताओं और वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन द्वारा डीसीपी नरेंद्र रावत को अवैध नशा तस्करी के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सत्यनारायण सत्तन उनके गुरु हैं और उनकी जीभ पर सरस्वती विराजमान है। वे उनका बहुत सम्मान करते हैं, और अगर उन्होंने मोर्चा खोला है, तो इसके पीछे कोई गंभीर वजह जरूर होगी। वर्मा ने आरोप लगाया कि सिर्फ विधानसभा-1 ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश मादक पदार्थ और अवैध नशे की तस्करी का अड्डा बन चुका है। यहाँ तक कि अवैध रूप से शराब गुजरात तक भेजी जा रही है।


‘कैलाश मेरे अच्छे दोस्त हैं, जमीर बेचकर काम क्यों करें’
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी पर तंज कसते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कैलाश उनके बहुत अच्छे मित्र हैं। उन्हें कमजोर करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वर्मा ने मजाकिया और दो टूक अंदाज में कहा, “मैं तो उनसे कहता हूँ कि वे इस्तीफा दे दें और हमारे पास आ जाएं, हम दोनों एक और एक ग्यारह होकर जनता की लड़ाई लड़ेंगे। गाड़ी-घोड़े और घर की कमी थोड़ी है, जनता हमारे साथ है।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसा भी क्या काम करना, जिसके लिए अपना जमीर बेचना पड़े। अपने निर्धारित उसूलों और मूल्यों पर जीना चाहिए। सज्जन सिंह वर्मा के इस तीखे और अनोखे बयान के बाद अब इंदौर से लेकर प्रदेश की सियासत गर्माने के पूरे आसार बन गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE