BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2026, 6:20 pm
NEWS : पंचायती राज आम चुनाव-2026, रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण 17 अक्टूबर को, नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी नियमों की दी जाएगी विस्तृत जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू, पारदर्शी और सुव्यवस्थित संचालन के लिए रिटर्निंग अधिकारी (पंच-सरपंच) के तृतीय एवं चतुर्थ चरण का प्रशिक्षण 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम, चित्तौड़गढ़ में आयोजित होगा। इसमें रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों और उनके दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

नामांकन से मतदान तक की प्रक्रिया समझाई जाएगी-
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, उनकी संवीक्षा करने, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने, चुनाव चिह्न आवंटित करने तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन से संबंधित आवश्यक नियमों एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जाएगी।

निर्वाचन कार्यों को नियमानुसार संपन्न कराने पर जोर-
प्रशिक्षण का उद्देश्य रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं, नियमों और जिम्मेदारियों से भली-भांति अवगत कराना है, ताकि पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दौरान सभी निर्वाचन कार्य नियमानुसार, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराए जा सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE