केसुंदा। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर कल गांव केसुंदा स्थित मां भैंसाश्री माता के दरबार से भव्य चुनर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शाम 5 बजे मंदिर परिसर से रवाना होकर भाटखेड़ा रोड स्थित मां विंध्यवासिनी धाम, केसुंदा पहुंचेगी।
इस धार्मिक आयोजन का संचालन मां भैंसाश्री माता के सेवादारों, भक्तों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाएगा। चुनर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
वहीं चुनर यात्रा से पूर्व सुबह 8 बजे मां भैंसाश्री माता के दरबार में भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। मां विंध्यवासिनी धाम मंदिर समिति की ओर से चुनर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर पंडित मुकेश नागदा एवं पंडित प्रदीप नागदा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।