BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2026, 11:32 am
KHABAR : गौरनी कार्यक्रम में घनचार गुर्जर परिवार ने छात्रावास निर्माण के लिए दिए 11 हजार रुपये, समाज ने जताया आभार, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

देथल। सामाजिक एकता को मजबूत करने और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनासा में निर्माणाधीन गुर्जर समाज छात्रावास के लिए सहयोग का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम देथल में आयोजित गौरनी कार्यक्रम के दौरान घनचार गुर्जर परिवार ने छात्रावास निर्माण के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय केसरबाई, कड़ी तामड़ा वाले के गौरनी कार्यक्रम का आयोजन देथल स्थित बालाजी धर्मशाला में किया गया। स्वर्गीय केसरबाई, स्वर्गीय देवीलाल, फकीरचंद, हंसराज एवं स्वर्गीय बंशीलाल की बहन तथा देवीलाल, मदनलाल, शांतिलाल, मुकेश, लालाराम, समरथ, कमल, बालूराम, विनोद, सुंदरलाल, रमेश और जगदीश की बुआजी थीं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान घनचार गुर्जर परिवार, देथल की ओर से मनासा गुर्जर समाज छात्रावास के निर्माण हेतु 11,000 रुपये (ग्यारह हजार रुपये) की राशि दान स्वरूप प्रदान की गई। परिवार के इस सहयोग को समाज में शिक्षा के प्रसार और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया गया।

मनासा में निर्माणाधीन गुर्जर समाज छात्रावास का उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना है। समाज के भामाशाहों और दानदाताओं के निरंतर सहयोग से छात्रावास निर्माण कार्य को गति मिल रही है।

गुर्जर समाज मनासा की ओर से घनचार गुर्जर परिवार, देथल का इस पुनीत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि सामूहिक सहयोग, एकता और समर्पण से समाज शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE