धनेरिया कला। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को धनेरिया कला के इमली चौक स्थित देवनारायण मंदिर से गोल्डन क्लब गरबा समिति के तत्वावधान में 101 फीट लंबी चुनर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 10 बजे शुरू होगी, जो गांव के मुख्य बाजार से होते हुए खेड़ा गांव और केसुंदा से गुजरकर दोपहर करीब 1 बजे मां विंध्यवासिनी देवी धाम, केसुंदा पहुंचेगी।
यात्रा के मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पंडित मुकेश नागदा एवं पंडित प्रदीप नागदा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
चुनर यात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तों के लिए मंदिर समिति की ओर से भोजन एवं फरियाली प्रसादी की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।