नीमच। धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के उपदेशों का पालन करते हुए वर्ल्ड फूड डे के अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा जरूरतमंदों को फूड पैकेट एवं राशन वितरित किया गया। समाज के प्रोजेक्ट राइज के तहत आयोजित इस सेवा कार्य में मदरसे के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। समाज की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और सेवा व मानवता का संदेश देना रहा।