नीमच। समीपवर्ती राजस्थान के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में नीमच के पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल अपनी धर्मपत्नी शैलजा पटेल, छोटे भाई रमेश पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू पटेल के साथ मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने पहुंचे। सभी ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप नागदा ने पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल एवं उनके परिजनों का स्वागत किया। नवरात्रि के चलते मंदिर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और दूर-दराज से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।