BREAKING NEWS
KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2026, 11:07 am
BIG NEWS : राजस्थान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम जा रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, एमपी के 8 लोगों की दर्दनाक मौत, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राजस्थान के कोटा जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बैतूल से खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के पुल से नीचे खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


कराड़िया गांव के पास हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से श्रद्धालुओं को लेकर एक मिनी बस (जिसमें कुल 23 यात्री सवार थे) राजस्थान के रास्ते खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रही थी। कोटा के सीमलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कराड़िया गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और तेज गति से सीधा एक्सप्रेसवे के पुल से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।


राहत एवं बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 15 से अधिक यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस धार्मिक यात्रा के दौरान हुए इस मर्म स्पर्शी हादसे से मृतको के परिजनों और बैतूल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE