चित्तौड़गढ़। नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता यह दर्शाती है कि जनता सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है। आगामी पंचायतीराज चुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है तथा भारी बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाना है। यह बात विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शुक्रवार को ग्राम सहनवा में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर आयोजित संगठनात्मक बैठक में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विधायक आक्या ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास के अनेक कार्य करवाए गए हैं। आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
इस अवसर पर चुनाव संयोजक एवं पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, चुनाव संचालन, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष अनिल सुखवाल, गोपाल जाजू, कपिल मलानी, सीताराम जाट, प्रभु गुर्जर, रामनरेश गाडरी, मुकेश जाखड़, रामसिंह पुनिया, शंकर जाट, उंकार गुर्जर, शंभु जटिया, सोहनसिंह, गोवर्धन भांबी, शांतीलाल भांबी, रामेश्वर पुनिया, मनोज ओड, किशन ओड और शंकर लौहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।