BREAKING NEWS
KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2026, 2:06 pm
KHABAR : उज्जैन में 151 जगह 31 हजार कन्याओं का पूजन, चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान, 5 हजार कार्यकर्ता 6 महीने से कर रहे थे तैयारी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। नवरात्रि के अवसर पर लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति की ओर से शनिवार को एक साथ 31 हजार कन्याओं का पूजन किया गया। सुबह 9ः30 से दोपहर 12ः30 बजे तक शहर के 151 स्थानों पर आयोजन हुआ। इसकी तैयारी समिति करीब छह महीने से कर रही थी।


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई। शहर के अलग-अलग वार्डों में कन्याओं को एकत्रित कर उनका पूजन किया गया। वार्ड 29 के सूरज नगर क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में कन्याएं पहुंचीं। यहां विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और पंडित जानी गुरु सहित अन्य अतिथियों ने कन्याओं के पैर पखारकर उनका पूजन किया। इस दौरान उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई और भेंट भी दी गई। आयोजन में पंजीकृत कन्याओं को ही प्रवेश दिया गया था। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थानों, धर्मशालाओं, बड़े भवनों और परिसरों का चयन किया गया था। प्रत्येक स्थल पर कन्याओं के स्वागत, पूजन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों के साथ करीब 5 हजार स्वयंसेवकों ने संभाली। कार्यक्रम में राहुल कटारिया, जगदीश पांचाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने बताया कि उज्जैन उत्तर के सभी छह मंडलों के 267 बूथों पर करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बालिकाओं का पंजीयन किया था। आयोजन में करीब 800 विशिष्ट अतिथि और शहर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रत्येक स्थल पर मुख्य वक्ताओं ने संबोधन भी दिए। इसके माध्यम से बच्चों, युवाओं और समाज के अन्य वर्गों को कन्या पूजन की परंपरा, उसके आध्यात्मिक महत्व और नारी सम्मान का संदेश दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE