पिपलियामंडी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सप्तमी के शुभ अवसर पर पिपलियामंडी मीडिया संगठन द्वारा सेवा और धर्मभावना से प्रेरित प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध मां महामाया भादवामाता के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को दूध कोल्ड्रिंक की प्रसादी वितरित की जाएगी।
इस सेवा पहल का उद्देश्य पदयात्रियों को राहत प्रदान करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सेवा करना है। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मां भादवामाता के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं। ऐसे में मीडिया संगठन द्वारा की जा रही यह पहल सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था का संदेश देगी।
पिपलियामंडी मीडिया संगठन ने नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता, माताओं-बहनों और बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करें और इस धर्ममय आयोजन में सहभागी बनें।
आयोजन स्थल- मनासा मार्ग, गांधी चौराहे से आगे, महावीर साइकिल के पास, पिपलियामंडी।