कुकड़ेश्वर। नगर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में 19 अक्टूबर, सोमवार को मां भवानी माता मंदिर से महामाया मां भादवामाता के दरबार तक 751 फीट की विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इस भव्य आयोजन को लेकर माता रानी के भक्तों और धर्मप्रेमी नागरिकों में खासा उत्साह है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनरी यात्रा दोपहर 2 बजे नगर स्थित मां भवानी माता मंदिर से प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महामाया मां भादवामाता के दरबार पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मां भगवती के चरणों में अर्पित करेंगे चुनरी-
751 फीट की विशाल चुनरी के साथ निकाली जाने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु मां भगवती के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति प्रकट करेंगे। भक्तजन चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना करेंगे।
धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं। मां भवानी माता मंदिर से महामाया मां भादवामाता के दरबार तक निकलने वाली यह चुनरी यात्रा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनाएगी।